मैनपुरी। नगर की काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में गरीब लोगों को मुफ्त के आवास तो मिल गए, लेकिन मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। कॉलोनी की नालियां चोक हैं, पीने के पानी भी गंदा आता है। इससे लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। यहां के निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर समाधान की मांग की है।