मैनपुरी के करहल में मौजा कुतुकपुर बुजुर्ग मे आरोपी ने सिंचाई की नाली को बंद कर दिया। इससे किसानों को फसल की सिंचाई करने मे दिक्कत हो रही है। आधा दर्जन लोगों ने नाली को खुलवाने की एसडीएम से मांग की। किसानों का कहना है कि नाली बंद होने से उनकी फसल सूख रही है। इस दौरान श्यामेन्द्र, सतीश, सुनील, जुनैद, अनिल, ब्रजेन्द्र आदि माैजूद रहे।