फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'हर विधानसभा में कट रहे 50 हजार वोट', रामगोपाल यादव बोले- कफ सीरप कांड के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार

अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 02:59 PM IST

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने रविवार को करहल के एक मैरिज हाॅल मे एसआईआर को लेकर पार्टी के बीएलए के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बीएलए इस बात का ध्यान रखे कि किसी का वोट न कट जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के बीएलए सरकार के बीएलओ की मदद कर रहे हैं। यदि पार्टी मदद नहीं करती तो बीएलओ काम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर लोगों मे संदेह था, जिसे पार्टी के बीएलए दूर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बीएलओ किसी मतदाता के घर जाता है, वह नहीं मिलता और बीएलओ अनुपस्थित दिखा देता है तो उसका वोट कट जाता है। इस प्रकार हर विधानसभा मे 50 हार वोट कट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट सिर्फ उनका कटना चाहिए, जिनकी मृत्यु हो गई है या फिर जो स्थायी रूप से बाहर रह रहे हैं। बैठक मे पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, रामनारायन वाथम, सनी यादव, ब्रज कुमार यादव, जीवन यादव, अंकित यादव आदि माैजूद रहे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नें पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कफ सीरप कांड की अगर जांच हो जाए तो मुख्यमंत्री फंस जाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जांच करवाएगी नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कांड से जुड़े लोगों का बंटवारा मुख्यमंत्री ने करवाया था। उन्होंने कहा कि इंडिगो को खत्म करने की साजिश की गई थी। किसी एक खास कंपनी को लाभ मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें