फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करहल में धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 11:34 PM IST

मैनपुरी के करहल में शनिवार को श्रीराम विवाह शोभा यात्रा बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने भगवान राम के स्वरूप की आरती उतार कर किया। भगवान राम अपने भाइयों के साथ सुसज्जित रथ पर सवार होकर जनक दुलारी से ब्याह रचाने के लिए निकले। उनके रथ के आगे चल रही विंटेज कार व 70 से अधिक झाकियां और बैंड-बाजे चल रहे थे। रथ के आगे चल रही विंटेज कार आकर्षण का केंद्र थी। रास्ते में नगर के लोगों ने भगवान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा मोटामल महाराज मंदिर से शुरू होकर तपा की नगरिया, काजी मोहल्ला, तहसील तिराह सुभाष गेट सब्जी मंडी होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। रामलीला मैदान से भगवान राम का रथ मुड़िया मंदिर पहुंचा जहां पर श्रीराम और जानकी का विवाह संपन्न हुआ। पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारों से गूंजने लगा। कार्यक्रम में समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे, उपाध्यक्ष सुभाष यादव, संरक्षक अमर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, केके मिश्रा, अभिषेक यादव, जीवन यादव, अनंतराम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें