मैनपुरी के कुसमरा में थाना बनने की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है। नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित की गई जमीन पर एसपी ने राजस्व टीम के साथ जगह का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी गणेश प्रसाद साह ने बताया कि प्रस्तावित थाना बनाने की प्रक्रिया को लेकर शासन द्वारा जिन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है, उस पर प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलते ही चौकी को थाने में तब्दील कर नया भवन बनाया जाएगा।