मैनपुरी के दन्नाहार में नहर पुल मोड पर डिवाइडर से टकराकर पिकअप गाड़ी पलट गई। सभी लोग पंजाब के शहर डबवाली से बिछवां थाना क्षेत्र के गांव गिगोंरा जा रहे थे। शुक्रवार सुबह ये हादसा हुआ। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।