मैनपुरी के भोगांव में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने अपनी पूर्व में दी गई चेतावनी के आधार पर एसडीएम कोर्ट के सामने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि चकरोड पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई हो। यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोके जाने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्ता सुनिश्चित कराई जाए। गलत बिजली के बिल को सही कराने की मांग की। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम संध्या शर्मा को ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष राजा ठाकुर, तिलक, रामपाल सिंह, बेचेलाल राजपूत आदि मौजूद थे। संवाद