मैनपुरी के घिरोर में शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इसमें भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए और नाच-गाकर बप्पा को विदाई दी। इटावा ब्रांच नहर पुल चौकी के पास में सुबह से ही विसर्जन को लेकर पुलिस सतर्क रही।