आलू की कीमतों में आई गिरावट से किसान परेशान हैं। किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है। गांव ककवाई निवासी आलू उत्पादक किसान देवेश तिवारी का कहना है कि एक बीघा आलू की लागत करीब दस हजार रुपये प्रति बीघा आती है, लेकिन आलू की कीमत में गिरावट से लागत तक नहीं निकल रही है। उन्होंने बताया कि आलू का 50 किलो के पैकेट की कीमत 100-150 रुपये है, इससे किसान को भारी नुकसान हो रहा है। किसान ऐवरन सिंह का कहना है कि आलू की लागत नहीं निकल रही है।