मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में शनिवार सुबह धान के खेत में दवा छिड़कते समय जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत हो गई। भोजराज पुत्र सियाराम यादव के धान के खेत में पुरुषोत्तम उर्फ पप्पू पुत्र माखनलाल (46) दवा छिड़क रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।