मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुर में रविवार रात दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडा चले और फायरिंग हुई। पांच लोग घायल हो गए। एक घायल ने पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों का उपचार चल रहा है।