मैनपुरी के करहल के गांव नानमई में अराजक तत्वों ने खेत पर लगी सोलर चक्की की केबिल और जंक्शन बाॅक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव से 100 मीटर दूर खेत में उनकी सोलर आटा चक्की लगी है। रात में सोलर केबिल और जंक्शन बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जब वह चक्की पर गए तो पता चला कि सोलर तार कटे पड़े हैं। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।