फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कक्षा आठ की छात्रा बनी एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी

मैनपुरी के घिरोर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा स्वीटी ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का पद संभाला। छात्रा विद्यालय से खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी से पहले ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंची। वहां मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने उसे अपना चार्ज सौंपा। सबसे पहले उसने कार्यालय की पद्धति को समझा। एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी एआरपी सहित शिक्षकों के साथ बैठक की। उसने सभी एआरपी को साथ लेकर घिरोर स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों से खेल के विषय में पूछा और परीक्षा में ओएमआर शीट भरने के विषय में बताया। शिक्षकों से बच्चों के लिए नियमित खेलों का आयोजन कराने को कहा। एआरपी पीयूष शाक्य, शंकर चौहान, वार्डन राधिका गुप्ता, शिक्षिका निशंका जैन, आलोक कुमार, हरिकिशन मौर्य, देवेंद्र कुमार, संजीव चौहान मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने कहा कि उच्च अधिकारी की कुर्सी पर बैठने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चे भविष्य में अधिकारी बनने की कोशिश करते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें