मैनपुरी के भोगांव में कक्षा पांच के छात्र ने एसडीएम से तहसील पहुंचकर मुलाकात की। छात्र ने जिलाधिकारी मैनपुरी को अपना प्रेरणाश्रोत बताते हुए उनके विद्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण करने की उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है। छात्र आईएएस बनकर देश के हित में काम करना चाहता है। सोमवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम ललूपुर से केडीटीआर आवासीय पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र रिषभ शाक्य ने विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह के साथ उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा से तहसील में पहुंचकर मुलाकात की।उसने बताया कि उसे दो सौ तक का पहाड़ा कंठस्थ हैं और वह पहाड़ों को उल्टा भी सुना सकता है। इस पर उपजिलाधिकारी ने बच्चे को 145 का पहाड़ा उल्टा सीधा सुनाने को कहा।बच्चे के पहाड़ा सुनने के बाद उपजिलाधिकारी को बताया कि वह कक्षा दस स्तर तक अंग्रेजी ग्रामर ,गणित और साइंस विषयों को अच्छी तरह से जानता है और कहीं से भी इन विषयों में पूछने या परीक्षा लेने की बात कही।