फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Arun Parashar Updated Thu, 19 Mar 2026 03:49 PM IST

मैनपुरी के करहल में मोहल्ला काजी स्थित वाग वृंदावन मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कलश यात्रा का प्रारंभ वाग वृंदावन मंदिर से हुआ। बैंड-बाजों की मधुर धुन और राधे-राधे के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस वाग वृंदावन मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए। कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ मनोज कुमार दीक्षित ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन किया। इस अवसर पर उमेश तिवारी, धनीराम मिश्रा, कमलेन्द्र यादव, सत्यभान श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, कमला देवी आदि माैज्ूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें