समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को करहल पहुंचे। उन्होंने करहल में एक दुकान का उद्घाटन किया। इसके बाद पूर्व डीसीवी चेयरमैन डॉ. रामकुमार के आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नहीं है। जो बरेली में हो रहा है, ये वही कराएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में अमन चैन खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों को खाद लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. राम कुमार यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, सपा नेता जीवन यादव, शशांक चतुर्वेदी, गौरव यादव, भूरे यादव, सनी यादव आदि माैजूद रहे।