फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आवारा पशुओं का आतंक, प्रशासन की अनदेखी से जनता में आक्रोश

मैनपुरी के कुरावली कस्बे के मोहल्ला कौवाटोला और नगला चैनी में आवारा सांडों और गायों का आतंक चरम पर है। ये पशु न केवल खेतों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं बल्कि लोगों को भी चोट पहुंचा रहे हैं। किसानों की मेहनत का फल इन आवारा पशुओं के कारण बर्बाद हो रहा है। सब्जियां, गेहूं और अन्य फसलें इनके निशाने पर हैं। लोगों का कहना है कि जब वे मिलकर इन पशुओं को भगाने की कोशिश करते हैं तो ये उन पर हमलावर हो जाते हैं। कई लोग इस दौरान घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निराश होकर लोगों ने अब खुद ही इन पशुओं को पकड़कर एकांत जगहों पर बंद करना शुरू कर दिया है। रात के समय किसान अपनी फसलों की रक्षा के लिए खेतों में ही पहरा देते हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद आवारा पशु सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। प्रशासन की इस उदासीनता से लोग काफी नाराज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें