फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान...बेवर थाने की एसएचओ बनीं 11वीं की छात्रा इंदिरा, कहा खुद पर रखें यकीन

अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 07:00 PM IST

मैनपुरी के बेवर में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 11वीं की छात्रा को एक दिन का एसएचओ बनाया गया। छात्रा ने डीएम और एसपी के साथ जहां शिकायतों को सुना, वहीं शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की दिशा भी बताई। कस्बा का भ्रमण कर जाम और अतिक्रमण को शहर की सुंदरता पर दाग बताया। कहा कि, खुद को बदलने से जाम भी हटेगा और व्यापार भी चमकेगा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत अमर शहीद इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा इंदिरा को एक दिन का एसएचओ बनाया गया। चार्ज संभालने के साथ ही इंदिरा ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के साथ जनता की शिकायतों को सुना। छोटे विवादों पर शिकायतकर्ता से कहा कि खुद पर यकीन रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय की व्यवस्था पर कहा कि पहले चौपाल पर ही गांव के छोटे मोटे विवाद सफलतापूर्वक सुलझा दिए जाते थे। एक बार फिर से शुरुआत करें, यदि समस्या जटिल हो तो अधिकारियों के पास आएं। इसके बाद इंदिरा डीएम और एसपी के साथ सरकारी वाहन में बैठ कर कस्बा का भ्रमण किया। दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं आदि के बारे में जाना। एक दिन की एसएचओ ने कहा कि जाम और अतिक्रमण हमारे सुंदर क्षेत्र सूरत बिगाड़ने का काम करते हैं। इसलिए खुद को बदलिए और अतिक्रमण न कीजिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें