फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर जान दी, पत्नी समेत सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

कोतवाली चरखारी के सूपा गांव में ससुराल गए युवक का शव रविवार को पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। जान देने से पहले युवक ने मोबाइल में वीडियो बनाया। जिसमें युवक कह रहा है कि उसके साथ पूरी रात अत्याचार हुआ। उसने पत्नी समेत सात लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से दोषियोंं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कस्बा कबरई के मोचीपुरा निवासी संतराम (30) शनिवार को अपनी ससुराल कुलपहाड़ गया था। सुबह उसका शव सूपा गांव के पास पवा तिराहे पर सड़क किनारे लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बारीकी से जांच की। आत्महत्या करने से पहले युवक ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें