बेलाताल कस्बे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 16 वर्षों से सेवा कर रहे बुजुर्ग पुजारी की शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।