फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क पर आग का गोला बना ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोतवाली चरखारी के गौरहारी निवासी रामजीवन राजपूत किसानों की फसलों की थ्रेसर से मड़ाई करता है। सोमवार की दोपहर वह थ्रेसर और ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। तभी गौरहारी मुख्य मार्ग पर वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट होने से ट्रैक्टर में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर चालक ने कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर के आग का गोला बनने पर सड़क के दोनों ओर वाहन रुक गए। गौरहारी चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने किसानों की मदद से पंपिंग सेट चलवाकर आग बुझवाई, लेकिन तब तक ट्रैक्टर जल गया। इससे किसान को लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें