फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: कमिश्नर हैं डीआईजी हैं और तुम घूम रहे हो..., समाधान दिवस से नदारद एसडीएम पर गुस्साए मंडलायुक्त

शनिवार को तहसील कुलपहाड़ में समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था। तभी चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस. भी पहुंच गए। यहां एसडीएम सहित अन्य अधिकारी अनुपस्थित नजर आए। हालांकि कुछ ही समय में एसडीएम कुलपहाड़ डा. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। मंडलायुक्त ने देरी से आने पर नाराजगी जाहिर की। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसडीएम ने बताया कि वह एफआईआर कार्य में लगे थे। इस पर वीडियो में मंडलायुक्त नाराजगी के लहजे में कह रहे है कि समाधान दिवस में कमिश्नर हैं डीआईजी हैं और तुम घूम रहे हो, लोग खड़े हैं, कौन सा एफआईआर कर रहे हो। हालांकि इतना कहकर वे शांत हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें