फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में मांगों को लेकर एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी लामबंद हो गए। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर कार्यालय गेट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने नारेबाजी भी की। शाखा अध्यक्ष तंजीम अख्तर और सचिव सुरेश सोनी के नेतृत्व में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि संवर्ग तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों की शीघ्र भर्ती की जाए। साथ ही एआईआईईए संगठन को स्थायी मान्यता दी जाए। इस दौरान स्वास्थ्य व जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी समाप्त करने की मांग की। ताकि, अधिक से अधिक लोगों को बीमा से सुरक्षा प्रदान की जा सके। इसके अलावा कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने, एफडीआई पर रोक लगाने, बढ़ती महंगाई रोकने आदि मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। प्रर्दशन और हड़ताल में देवीदीन, रेखा सिंह, जेपी मिश्रा, अखिलेश, शिवाकांत, सर्वेश, उमाकांत, राहुल, सौरभ, प्रेमानंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें