फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साइबर अपराध खत्म करेगा डिजिटल वॉरियर, युवाओं को किया जागरूक

साइबर अपराध और फेक न्यूज से लड़ने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर डिजिटल वॉरियर अभियान के तहत युवा पीढ़ी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। जिले के सभी थानों की पुलिस टीम ने स्कूल, काॅलेज, कस्बों व प्रमुख चौराहों में चौपाल आयोजित कर युवाओंं को जागरूक किया। चौपाल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता और पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के लिए युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स व कॉलेज के छात्रों को पुलिस का डिजिटल वॉरियर बनाने के बारे में बताया। इस दौरान छात्रों व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को यूपी पुलिस के डिजिटल वॉरियर के रूप में तैयार कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। महिला उप निरीक्षक शिल्पी राजपूत ने साहू इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को डिजिटल वॉरियर बनने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें