फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अपहृताओं की धरपकड़ व महिला अपराधों पर करें नियंत्रण

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक हुई। एसपी ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अपहृताओं की धरपकड़ और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने जनता के लिए सुलभता पुलिसिंग बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि लोगों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। प्रत्येक घटना पर पुलिसकर्मी संवेदनशील रहें। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। उन्होंने जुआ व शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी पर्व शिवरात्री, रमजान माह, होली आदि के दौरान बेहद सतर्कता बरती जाए। जुलूस मार्गों का भ्रमण कर पहले से भौतिक सत्यापन किया जाए। संवेदनशील प्वाइंटों में व्यापक पुलिस प्रबंध किया जाए। बैठक में एएसपी वंदना सिंह, सीओ सदर दीपक दुबे, सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार, अभियोजन अधिकारी कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें