फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील चैट और ब्लैकमेलिंग से आहत महिला सीएचओ ने की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 07:36 PM IST

कोतवाली कुलपहाड़ के सीएचसी जैतपुर में तैनात सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। सीएचओ को एक युवक तीन साल से लगातार परेशान कर रहा था। अश्लील चैट और आपत्तिजनक फोटो के माध्यम से लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर सीएचओ ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हमीरपुर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला सीएचओ का शव 28 अप्रैल को जैतपुर में किराए के कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने सीएचसी जैतपुर में तैनात रहे डॉ. राजेश वर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस को महिला सीएचओ के मोबाइल फोन से अहम सुराग हाथ लगे। मोबाइल कॉल, चैट व व्हाट्सएप पर हुई बातचीत में सामने आया कि उसकी जान पहचान तीन साल पहले हर्षबिहार, पूर्वी दिल्ली निवासी कमल सिंह से हुई थी। वर्तमान में कमल जनपद मथुरा के वना गांव में रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें