विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के दरहटा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार ने पिछले चार माह से राशन का वितरण नहीं किया, जबकि प्रत्येक माह लाभार्थियों से ई-पीओएस मशीन पर फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक सत्यापन) करा लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दरहटा गांव में 732 पात्र गृहस्थी तथा 252 अंत्योदय कार्ड हैं।