फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब, बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन

परतावल नगर के बल्लभ नगर वार्ड में छह दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक न किए जाने से लोगों का सब्र टूट गया। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी, पानी की किल्लत और रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज वार्ड वासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बल्लभ नगर वार्ड के पुनीत पांडेय, महेश, महेंद्र, जगलाल आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। न तो विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही ट्रांसफार्मर बदलने या मरम्मत की कोई पहल की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें