सोमवार सुबह बिस्मिल नगर में एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय अधिकांश लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं उठने और चिंगारियां फेंकने के बाद उसमें आग लग गई। आग की लपटें देखते ही स्थानीय निवासी सतर्क हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी।