धर्मपुर भिटौली स्थित एक स्कूल वाहन बिना परमिट के चल रहा है। बुधवार को मौके पर पहुंचकर एआरटीओ ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। साथ ही दो कमरों में चल रहे स्कूल को लेकर बीएसए और जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। इस कार्रवाई से लोगों ने हड़कंप मच गया है। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।