मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत हरपुर पकड़ी स्कूल में बालिकाओं को एकत्र कर सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में मिशन शक्ति टीम ने जागरूक किया। बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं 181', 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', 'सखी-वन स्टॉप सेंटर' पॉक्सो एक्ट' एवं 'मिशन शक्ति'* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया।