कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस वेल्डिंग करते समय एक बाइक धू- धू कर जलने लगी। जानकारी के अनुसार, हरैया पंडित निवासी ताहिर अपनी बाइक को गैस वेल्डिंग कराने के लिए एक दुकान पर लाए थे। अभी बाइक के टूटे पार्ट को जोड़ने का काम ही ही हो रहा था कि अचानक बाइक की टंकी में आग पकड़ ली। वेल्डिंग करने वाले ने बाइक में लगी आग को पानी से बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई।