विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चिउरहा स्थित 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में रविवार को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नरेश कुमार जांगिड़, द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट तथा स्वराज कमल, उप कमांडेंट के नेतृत्व में किया गया।