झुलनीपुर निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर शुक्रवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 32 बोरी मक्का और 29 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद की । इसके साथ ही टीम ने सात साइकिल भी पकड़ा है। लहसुन का नष्ट कराया गया। मक्का और चाइनीज लहसुन की तस्करी करने वाले आरोपी टीम को देखते ही मौके से भाग निकले।