बढ़ती महंगाई, खाद संकट, बिजली कटौती, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन गई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।