15 अगस्त को लेकर भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल से आने वाले सभी यात्री वाहनों की जांच की गई और यात्रियों से आने जाने का कारण भी पूछा गया। अभियान चला कर नेपाल से आने वाले यात्री वाहनों की जांच हुई। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की सीमा पर सधन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।