समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को सदर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआईआर प्रभारी ओम प्रकाश यादव रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए।