श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कप्तानगंज रोड पर स्थित साईं मंदिर से महराजगंज की तरफ जाने वाली नहर पटरी के सड़क के किनारे से जेसीबी लगाकर नहर से सिल्ट चोरी किया जा रहा था। सूचना पाकर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी बंद करवाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक चालक जेसीबी सहित मौके से फरार हो गया।