समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। यह ज्ञापन प्रदेश सरकार के उस निर्णय के विरोध में है, जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने और लाखों रसोइयों की छंटनी का फैसला लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने इस कदम को शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए तत्काल इस प्रक्रिया को रोकने की मांग की।