भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर में रविवार को दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट की वारदात हुई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी को कट्टा दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।