दिल्ली लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद जनपद के भारत नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट किया गया है। सीमा पर एसएसबी जवानों के साथ सोनौली पुलिस भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की गहनता के साथ जांच कर रही है। उनके समान और आईडी की जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जा रहा है।