शनिवार को फतेहपुर में छात्रा की हत्या के मामले को लेकर राष्ट्रीय शोषित पार्टी के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि फतेहपुर में छात्रा की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। भिटौली को ब्लॉक बनाने के साथ ही पुरैना जाने वाली सड़क को ठीक कराया जाए। इसके अलावा अन्य जन समस्याओं का निस्तारण किया। ऐसे ही प्रमुख मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया है।