लक्ष्मीपुर एकडंगा क्षेत्र में युवती से कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।