एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने निजी कंपनी और दलालों पर निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।