यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। पंकज चौधरी का नामांकन होने के बाद से ही जिले में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ता लखनऊ भी पहुंच चुके हैं। शनिवार को लखनऊ में ज्योंही उनका नामांकन हुआ, त्योंही धनेवा धनेई आवास पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। जिले में अगल-अलग स्थानों पर जश्न मनाया गया।