सीएमपीएस (मुख्यमंत्री प्रशिक्षुता) योजना के तहत अब बीए, बीएससी, बीकाम के डिग्री धारकों को भी उद्योग केंद्र व कंपनियों में कार्य और प्रशिक्षण लेते हुए कमाई का मौका दिया गया है। पहले इस योजना में सिर्फ इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, पालीटेक्निक के विद्यार्थियों को ही मौका दिया जाता था, लेकिन सामान्य डिग्री धारकों को मौका दिए जाने से अब लाभ का दायरा बढ जाएगा।