घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई , जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक दीपांशु शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी बैकुंठपुर थाना कोतवाली अपने बड़े भाई अनुज शर्मा की शादी का कार्ड बाटने घुघली क्षेत्र में गया था। मृतक के भाई की 4 फरवरी को तिलक और 11 फरवरी को शादी थी पराग छपरा जनपद कुशीनगर में हो रहा है।जिसको लेकर कार्ड बाट रहा था। वापस घर आते समय आमने सामने की बाइक की टक्कर में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दीपांशु प्राइवेट लेब पर काम करता था।