फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट का वीडियो वायरल, चार पर केस दर्ज

Wed, 25 Dec 2024 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। आपसी रंजिश में मनरेगा पार्क में बैठे किशाेर को कुछ मनचलों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर चौक थाने की पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के कामता बुजुर्ग निवासी मुस्ताक चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर निवासी अपने मामा अख्तर के घर रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को वह चौक थाना क्षेत्र के मठिया स्थित मनरेगा पार्क में बैठा था। उसी दौरान चार लोग उसके पास गए और उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। घायल हालत में वह अपने मामा के पास पहुंचा। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, आरोपी राहुल यादव निवासी सिहुली परसा, अजीम अख्तर निवासी परसौनी, राजन विश्वकर्मा निवासी खोस्टा के सहित चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें