फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बृजमनगंज विकासखंड के ग्राम शिकारगढ़ में ग्राम पेयजल योजना के अंतर्गत 232.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल टंकी एवं पंप हाउस का लोकार्पण किया। यह योजना लगभग 3134 की जनसंख्या वाले ग्राम के 556 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बनाई गई है।