सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा एवं प्रशिक्षण आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीर विक्रम तथा बीसीपीएम लवली वर्मा ने की।